Kids Wear Business Startup in ₹20,000: बरेली मार्केट का होलसेल माल और मेरा बिजनेस सफर
₹20,000 में बच्चों के कपड़ों का बिजनेस: पहला दिन मैंने क्या किया और कहाँ से खरीदा माल?
नमस्ते दोस्तों,
मेरा नाम अमन है और मैं उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गांव का रहने वाला हूं जो पीलीभीत जिले के पास में है। मैं बहुत समय से सोच रहा था कि कम बजट में अपना खुद का काम कैसे शुरू करूँ। आज आखिरकार मैंने वह कदम उठा लिया है! मैंने सिर्फ ₹20,000 की पूंजी से बच्चों के रेडीमेड कपड़ों का बिजनेस शुरू करने का फैसला किया है।
दोस्तो, आज मेरे इस सफर का पहला दिन है, और मैं आप लोगों के साथ अपना पूरा अनुभव शेयर करता हूँ कि मैंने ₹20,000 को कैसे इस्तेमाल किया।
माल कहाँ से खरीदा और शुरुआत कैसे की?
सबसे पहले मैं मार्केट गया जो मेरे नजदीक में है— बरेली सिटी। यह पीलीभीत से लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पर है। वहां मैं बहुत से होलसेलर से मिला और उनके पास माल देखा। जब मुझे सब कुछ ठीक लगा और वहां के ओनर से बात जमी, तब जाकर मैंने माल (Stock) खरीदना शुरू किया।
मैंने ₹20,000 में क्या-क्या खरीदा?
कम बजट में वैरायटी बनाना सबसे बड़ी चुनौती होती है। मैंने अपनी पहली खरीदारी में इन चीजों पर ज़्यादा ध्यान दिया:
छोटे बेबी के गिफ्ट सेट
एक दिन के छोटे बेबी से 6 महीने के बच्चों के लिए सॉफ्ट कॉटन के सेट लिए, क्योंकि इनकी डिमांड हर मौसम में रहती है।
Baba Suits & Frocks
छोटे बच्चों के फैंसी सूट और लड़कियों के लिए रंग-बिरंगी फ्रॉक (जैसा आप फोटो में देख रहे हैं)।
Daily Wear T-shirts
6 महीने के लड़कों के लिए कॉटन की टी-शर्ट्स। गर्मियों को देखते हुए मैंने 'होजरी कॉटन' की टी-शर्ट्स ज्यादा रखी हैं।
मैंने कोशिश की है कि मैं कम से कम 15 अलग-अलग डिजाइन खरीद सकूँ, ताकि जब कोई ग्राहक आए तो उसे अपनी पसंद का कुछ नया मिल सके और वह मेरी शॉप से खाली हाथ ना जाए।
खरीदारी के समय मैंने किन बातों का ध्यान रखा?
- कपड़े की क्वालिटी: बच्चों की स्किन बहुत नाजुक होती है, इसलिए मैंने सिर्फ अच्छे कॉटन फैब्रिक का ही चुनाव किया।
- लेटेस्ट ट्रेंड: आजकल जो प्रिंट (जैसे कार्टून या स्लोगन प्रिंट) चल रहे हैं, वही स्टॉक में शामिल किए हैं।
- होलसेलर से बातचीत: मैंने माल लेते समय ही 'रिटर्न पॉलिसी' के बारे में बात कर ली थी। यह बहुत जरूरी है, ताकि जो माल न बिके उसे बदला जा सके। होलसेलर ने मुझे 7 दिन की रिटर्न पॉलिसी दी है, इससे मुझे यह फायदा होगा कि जो माल मेरी शॉप पर नहीं बिकेगा, वह वापस भी हो जाएगा।
मेरा मकसद क्या है?
इस ब्लॉग सीरीज को लिखने का मेरा एक ही उद्देश्य है— आपको यह दिखाना कि बिना लाखों रुपये लगाए भी एक छोटी सी शुरुआत की जा सकती है। मैं हर दिन आपको एक नया तरीका बताऊंगा जिससे आप भी कम पैसे से अपना खुद का बिजनेस कर सकें।
आज के लिए इतना ही, आगे की जानकारी के लिए हमारे ब्लॉग को फॉलो करें।
.jpeg)

.jpeg)

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें